फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने उठायी ट्रेनों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने रेल मंत्री से की मेरठ-बिजनौर रेलवे लाइन की मांग
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली में बृहस्पतिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक की। रेल भवन में आयोजित इस बैठक में मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। उन्होंने पानीपत रेलवे लाइन, मेरठ हस्तिनापुर बिजनौर रेलवे लाइन की मांग उठाई। इसके साथ ही मेमू ट्रेन बंद होने, नौचंदी और संगम एक्सप्रेस का संचालन और बेहतर करने की मांग रखी। सांसद ने इन ट्रेनों का स्टॉपेज खरखौदा में भी करने की मांग की। इसके साथ ही सांसद ने कहा कि मेरठ सिटी स्टेशन पर 1857 की क्रांति से संबंधित चित्र व झलकियां भी प्रदर्शित की जाए जिससे जब यात्री स्टेशन पर उतरें तो उन्हें इसकी झलक दिखाई दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें