फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी की भूमि पर खड़ी गेंहू की फसल काटने को मांगी पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल काटने को मंडलायुक्त से मांगी इजाजत
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के किसान प्रकोष्ठ ने एमडीए द्वारा अधिकृत की गई भूमि पर 25 एकड़ में उपजी गेंहू की फसल काटने के लिए मंडलायुक्त से इजाजत मांगी है। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम मेहर सिंह ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार व एमडीए वीसी साहब सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। किसानों ने बताया कि एमडीए द्वारा कुछ माह पूर्व 204 एकड़ भूमि गंगागनर में किसानों से कब्जा मुक्त कराई गई थी। जिस पर गेंहू व आलू की फसल थी। किसानों ने कुछ दिन का समय मांगते हुए आलू की फसल की खुदाई कर ली थी। 25 एकड़ भूमि पर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को कब्जा दे दिया गया था। कॉलेज की ओर से भूमि की बाउंड्री करा दी गई। किसानों ने कहा मंडलायुक्त से फसल काटने की इजाजत मांगी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल देव सिंह, संगठन महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, कर्नल ब्रह्पाल सिंह राजेंद्र सिंह चिकारा, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी आदि रहे।

खास बातें:
एमडीए ने तीन माह पूर्व किसानों से कब्जा मुक्त कराई थी 204 एकड़ भूमि
25 एकड़ भूमि पर एक शिक्षण संस्थान को दिया था कब्जा, इस भूमि पर है गेहूं की फसल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें