फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिला संतुलन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा महिला दिवस के अवसर पर रविवार को वार्षिक संतुलन अवार्ड्स का आयोजन राधा गोविंद मंडप में किया गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 11 महिलाओं को संतुलन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएसयू के प्रो वाइस चांसलर एचएस सिंह ने किया। नारी विषय पर आधारित संगीत कार्यक्रम पेश किया गया। साध्वी श्वेता भारती ने व्याख्यान के माध्यम से महिलाओं की समाज में भूमिका, योगदान व महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर टैक्स आरके सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, नारायण प्रसाद, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ बीडी पांडेय, शिवानी अग्रवाल, अरविंद कुमार गुप्ता, राहुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक डॉ. विभा नागर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कोपल शर्मा , मुक्ताश संस्थान की निदेशक विचित्रा कौशिक, सीसीएसयू के बॉटनी विभाग की प्रमुख डॉ. वाई विमला, जेएस एकेडमी की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा, पहल एक प्रयास की सह संस्थापिका डॉ. मीना बैंबी, शकुंतला जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना जौहरी, गाजियाबाद से नारी उत्थान क्षेत्र में कार्य कर रहीं वंदना चौधरी, गौतमबुद्ध नगर से मेरठ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा गुप्ता, मोदीनगर से एसजीआईटी की डायरेक्टर डॉ. भावना अग्रवाल एवं लखनऊ से उप्र की वेेटरनरी ऑफिसर डॉ. नीलम बाला को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें