सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप
मेरठ। सोतीगंज में शौचालय के बराबर में खाल पड़ी भूमि पर दुकान बनाने का आरोप लगाते हुए राकेश सूरी ने नगरायुक्त से शिकायत की है। जिसमें कब्जा करने का आरोप वार्ड पार्षद पर लगाया गया है।
राकेश सूरी ने आरोप लगाया है कि निगम द्वारा बनवाए गए शौचालय के बराबर में भूमि खाली पड़ी थी। जिस पर पार्षद ने दुकान बनाकर शटर लगवा लिया है। इसकी शिकायत नगर निगम से की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर पार्षद सुनीता प्रजापति का कहना है कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति चुनावी रंजिश के चलते गलत आरोप लगा रहा है। दुकान हमने अपनी भूमि पर बनाई है।