फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए की सील को उदघाटन रिबन में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए की सील को उदघाटन रिबन में बदल डाला
विज्ञापन

मेरठ। शताब्दीनगर में अलपाइन हाइट्स पर एमडीए ने सील लगाई पर बिल्डरों ने कमाल कर दिया। इस सील के ऊपर लाल रंग का कपड़ा लपेटकर इसे ऐसा रूप दे दिया जैसे यह सील न होकर उद्घाटन के लिए तैयार किया गया रिबन हो। इसकी शिकायत एमडीए अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

अनधिकृत निर्माण करने पर एमडीए ने अलपाइन हाइट्स पर सील लगा दी थी। जोन प्रभारी करनवीर सिंह ने बताया कि इस बाबत बिल्डर ने तीस लाख रुपये शमन शुल्क रूप में जमा किए हैं पर अभी पूरा आंकलन किया जा रहा है कि इस पर कितना शमन लगेगा। बिल्डिंग सील है और पूरी गणना और समायोजन के बाद ही सील खुलेगी। उधर यहां लगी सील को बिल्डरों ने उदघाटन फीते का ही रूप दे दिया। समाजसेवी कल्पना पांडे ने इसकी शिकायत एमडीए अधिकारियों से की है। कहा है कि एमडीए की सील का इस तरह से मखौल उड़ाया जा रहा है। जोन प्रभारी के मुताबिक उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है और इस पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें