फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में भी मिल पाएंगे परिषदी स्कूल के छात्रों को स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में भी नहीं मिल पाएंगे परिषदीय स्कूल के छात्रों को स्वेटर
विज्ञापन

बागपत। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और परिषदीय विद्यालयों में अभी तक स्वेटरों का वितरण करने संबंधित शासनादेश ही तीन जनवरी को जारी हुआ है। इसके बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में एक कमेटी का गठन किया है, जो स्वेटर खरीद, उसकी गुणवत्ता और वितरण की कार्ययोजना तैयार करेगी। हालांकि 30 दिन के भीतर स्वेटर वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए फरवरी तक भी सभी छात्रों को वितरण पूरा होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उसके बाद सर्दी कम होने लगती है। एक बड़ा पेच आधार कार्ड की अनिवार्यता का भी हैै। आधार कार्ड नहीं है तो स्वेटर नहीं मिलेगा।
जिले के 674 परिषदीय स्कूलों में 64000 विद्यार्थी हैं। स्वेटर की कीमत शासन ने 200 रुपये निर्धारित की है और इसका रंग मैरून होगा। शासनादेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी गई है। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी को सचिव, सीडीओ, एसडीएम खेकड़ा, प्रबंधक उद्योग विभाग, कोषाधिकारी को सदस्य बनाया गया हैै। बीएसए विद्यार्थियों की संख्या की सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। डीएम इसका वितरण समयबद्ध तरीके से कराएंगे। सभी बीईओ अपने विकास खंड में सभी परिषदीय विद्यालयों की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिवों की बैठक कर उन्हें नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण स्वेटर वितरण के निर्देश, क्रय नियम, सैंपल प्राप्त कर उसकी गुणवत्ता चेक कराने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने में ही जनवरी माह बीत जाएगा। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शनिवार को समिति की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

क्रय समिति का भी किया गठन
विद्यालयों में वितरित होने वाले स्वेटर के लिए क्रय समिति का गठन किया गया है। इसमें चार सदस्य हैं। इनमें विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, इंचार्ज अध्यापक को सदस्य सचिव, विद्यालय प्रबंधक समिति का वह सदस्य जो संबंधित एसएमसी हेतु स्थानीय प्राधिकारी, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा नामित सदस्य, एक अन्य अभिभावक या संरक्षक जो एसएमसी द्वारा आम सहमति से नामित हो।
आधार नहीं है तो नहीं मिलेगा स्वेटर
674 परिषदीय विद्यालयों में 64000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, वह स्वेटर से वंचित रह सकते हैं, क्योंकि सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देशित किया है, सभी बच्चों के आधार कार्ड नामांकन जरूर कराएं। बच्चों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी जनवरी माह में सभी बच्चों को आधार नामांकन कराया जाए। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इसकी जिम्मेदारी सभी प्रधानाध्यापकों को दी जाए।
विज्ञापन

20000 बच्चों के पास नहीं है आधार
बीएसए योगराज सिंह ने बताया परिषदीय विद्यालयों के 20000 बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। पूर्व में ही विद्यालयों में कैंप लगवाकर 44000 विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें