बागपत। सीट बेल्ट और हेलमेट दिवस पर एआरटीओ आरपी मिश्रा ने जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 150 वाहनों के चालान किए। दर्जनों वाहन चालकों को सख्त वार्निंग देकर छोड़ा गया। उन्होंने बताया 12 ओवरलोड वाहन और 46 सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों का चालान किया । एआरटीओ ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को अभियान चलाकर वाहनों के चालान किए जाएंगे।