मेरठ। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को गरीब बच्चों को कपड़े व कंबल बांटे गए। संजना वत्स रस्तोगी व फाउंडेशन की सचिव डॉ. अनीता पुंडीर, डॉ. नीरा तोमर ने मिलकर इन्हें वितरित किया। प्रेमल रस्तोगी, रविंद्र भट, प्रतीक शर्मा, निगहत सैयद, रिनी चौधरी, प्रियांशु रस्तोगी, अरविंद कुमार, तुषार पुंडीर, सुमित चौधरी व चिराग वाधवा ने सहयोग दिया।