मेरठ। एसडी कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़े का समापन हुआ। पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 70 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने कैडेट्स को स्वच्छता का संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी डॉ. अलका त्रिवेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। हवलदार अश्वनी, शाजिया, तसमिया, आकांक्षा, संगीता, सिमरन व शिक्षिकाओं ने योगदान दिया। छात्राओं ने स्वच्छता पर सुंदर पोस्टर बनाए और विचार रखे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।