मेरठ। एंटी करप्शन मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ओमकार गुप्ता ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए राजीव गुप्ता को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि राजीव भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को गति प्रदान करेंगे। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष रणपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज गर्ग, पुलकित कंसल, दीपक गर्ग, वीरेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश मोहन गुप्ता, शारिक अली सिद्दीकी, मोहम्मद शरीफ, सलीमुद्दीन आदि ने हर्ष जताया है।