फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वीसीबी बदलने के चलते सोमवार को बेगमपुल बिजलीघर की बत्ती दस घंटे तक गुल रही। क्षेत्रवासी बिना बिजली के परेशान रहे। लोग बिजलीघर फोन करके जानकारी करते रहे। सुबह आठ बजे की गई बिजली शाम छह बजे सामान्य हो सकी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

33 केवी बेगमपुल बिजलीघर पर सोमवार को पुरानी हो चुकी ओसीबी की जगह नई वीसीबी लगाई गई। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक के लिए शटडाउन लिया था। लेकिन तय समय के अंदर काम पूरा नहीं हो सका। सुबह से गई बिजली के चलते लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने बिजली आपूर्ति की जानकारी के लिए बिजलीघर से लेकर अधिकारियों को फोन किए। शाम करीब छह बजे तक दोनों वीसीबी लगाई जा सकीं। करीब दस घंटे बाद ही क्षेत्र की बिजली सामान्य हो सकी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि बिजलीघर की ओसीबी पुरानी हो गई थी। इन्हें बदलने के लिए शटडाउन लिया गया था। दोनों वीसीबी बदलकर शाम छह बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी।
विज्ञापन

खास बात
- वीसीबी बदलने के चलते ठप रहा बेगमपुल बिजलीघर
- क्षेत्रवासियों को बिजली नहीं मिलने से मचा रहा हाहाकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें