फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों की अंधी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ढबाई नगर के दोहरे हत्याकांड में पुलिस चौथे दिन भी खाली हाथ रही। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर पुलिस लिसाड़ी गेट से लेकर हरियाणा और दिल्ली तक दबिश दे रही है। लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लग रही।
विज्ञापन

नौचंदी और लिसाड़ीगेट क्षेत्र के थाना प्रभारी भी जिले में नए हैं। ऐसे में यह भी मुसीबत बन रहा है। क्राइम बांच के एक सिपाही और इंस्पेक्टर ही बदमाशों का रिकॉर्ड खंगालने में लगे हैं। एसपी सिटी ने नौचंदी थाने में दो युवकों से पूछताछ की तो फिर से दोहरे हत्याकांड की कहानी उलझ गई। पुलिस इस मामले में सारिक और सलमान गैंग के शूटरों की तलाश में लगी है। पुलिस ने सलमान के तीन रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
दो बिंदुओं पर अटकी जांच
अभी तक पुलिस की जांच दो बिंदुओं पर अटकी है कि हत्या सलमान गैंग ने की है या फिर दोहरे हत्याकांड में नामजदगी गलत तो नहीं है। जेल में बंद शूटर से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन केस की दिशा स्पष्ट नहीं हो सकी। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर दबिश दे रही पुलिस
- नए थानेदार नहीं समझ पा रहे हैं क्षेत्र के बदमाशों को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें