गांव गैडबरा में 93 शौचालयों का निर्माण पूरा हुआ
दोघट (बागपत)। गैडबरा गांव की प्रधान के पति अरविंद कुमार ने बताया गांव में 93 शौचालयों का निर्माण पूरा हो गया है। उन्होंने बताया प्राथमिक विद्यालय का हैंडपंप पिछले दो साल से खराब पड़ा है। इससे स्कूल के बच्चों को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। इस हैंडपंप का रिबोर कराया जा रहा है।