फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह पार्क में खेली जा रही नवीं ऑल इंडिया मास्टर वैभव चैंपियनशिप ट्राफी अंडर-19 यूपीसीए ‘ए’ ने जीत ली। रविवार को हुए फाइनल मैच में यूपीसीए ए टीम ने यूपीसीए बी टीम को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

एमडीसीए के संयुक्त सचिव व कोच संजय रस्तौगी ने बताया कि टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपीसीए बी टीम ने 41.5 ओवर में 138 रन बनाए। कप्तान कृतज्ञ सिंह ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली। यूपीसीए ए टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसीए ए टीम ने 32.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। कप्तान प्रियम गर्ग ने 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ 47 रन की नाबाद पारी खेली। मैन आफ द मैच व बेस्ट बैट्समैन प्रियम गर्ग, बेस्ट बॉलर विशाल ठाकुर और मैन आफ द टूर्नामेंट शिवा सिंह को चुना गया। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने प्रियम गर्ग, विशाल ठाकुर, शिवा सिंह के अलावा समीर रिजवी, अंडर-19 टीम इंडिया के सदस्य झारखंड के अनुकूल राय, विवेक आनंद व बीसीसीआई बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन में चयनित शिवम चौधरी को सम्मानित किया। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने राजीव श्रीवास्तव का और आयोजन चेयरमैन योगेश सिंह ने यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर राकेश गोयल, रवींद्र चौहान, तनकीब अख्तर, यूपीसीए सेलेक्टर अरविंद कपूर, सत्येंद्र कुमार, उत्कर्ष चंद्रा रफीकुल्ला खां, विपिन वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें