फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम में 71, एमएड में 64 फीसदी ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेेजों में एलएलएम और एमएड में एडमिशन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई। एलएलएम में 71 फीसदी और एमएड में 64 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इनका रिजल्ट आने के बाद परीक्षा में मिले नंबरों से मेरिट बनाकर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू में एलएलएम और एमएड में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के द्वारा होते हैं। रविवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। एलएलएम की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। एलएलएम में चार केंद्रों पर 3150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 2257 उपस्थित रहे। एमएड में 2564 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, इनमें से 1666 ने परीक्षा दी। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद नंबरों के आधार पर मेरिट बनाकर एडमिशन होंगे।
पीजी और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए-एमएससी-एमकॉम और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन का सोमवार को अंतिम दिन है। 19 अक्तूबर को विवि इसकी मेरिट जारी करेगा। अगर किसी के रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है तो उसे भी आज ही ठीक कराया जा सकता है। इसके बाद विवि की जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन

पीजी में रविवार शाम तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन एलएलबी में 25878 हुए हैं। एमए में 18051, एमकॉम में 6712 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमएससी में 10012 पंजीकरण हुए हैं। एमएससी एजी में 3887 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सीसीएसयू कैंपस में एमए सीबीसीएस कोर्सों के लिए 487 आवेदन किए गए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में आवेदन बहुत कम हुए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पंजीकरण का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें