फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी भेजने के लिए डाक विभाग में पहुंचे 700 वाटर प्रूफ लिफाफे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट मुख्य डाकघर पर 9 अगस्त से पहले रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों को राखी भेजने के लिए 700 लिफाफे मौजूद हैं। सुरक्षित तरीके से राखी को भाई तक पहुंचाने के लिए खास प्रकार का लिफाफा कैंट डाकघर उपलब्ध करा रहा है। इसमें भेजी गई राखी पानी से बची रहेगी साथ ही बिना देरी के समय से सुरक्षित पहुंचाई जाएगी। ऐसे में पोस्ट हुई राखी को प्राथमिकता दी गई है। लिफाफे की कीमत 10 रुपये रखी गई है। वहीं 20 ग्राम पर 20 रुपये और उससे ज्यादा वजन होने पर हर पांच ग्राम पर 10 रुपये बढ़ेगें।
विज्ञापन

रजिस्ट्री पोस्ट में 26 रुपये व स्पीड पोस्ट में 43 रुपये लगते हैं। हेड पोस्ट मास्टर आरसी राना ने बताया कि विदेश में रहने वाले लोगों को भी दो लिफाफे राखी के साथ पोस्ट किए जा चुके हैं। इसका 4300 रूपये स्पीड पोस्ट के लिए चार्ज किए जा रहे हैं। बताया कि पोस्ट का चार्ज दूरी और देश के हिसाब से किया जाता है। रोजाना 25 से 30 लिफाफे रोज पोस्ट हो रहे हैं। डिजाइनर राखियों से सजा राखी बाजार शहर में बाजार सजने लगा है। ऐसे में विदेश में रह रहे भाइयों को सेफ और सुरक्षित तरह से राखी भेजने के लिए डाकघर ने ये लिफाफा दिया है। प्रबंधन का कहना है कि लिफाफा खत्म होने पर मुख्यालय को मांग पत्र भेजेंगे।
9 अगस्त को रक्षाबंधन है। पानी से बचाव के लिए लिफाफ जारी किए गए है। ऐसे में 700 लिफाफे कैंट डाकघर में मौजूद है। ऐसे में रोजाना 23 से 25 लोग लिफाफा में राखी भेजने डाकघर में पहुंच रहे है।- आरसी गुप्ता, सीनियर पोस्ट मास्टर कैंट डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें