फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की 70 फीसदी परीक्षाएं खत्म, रिजल्ट पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि की 70 फीसदी परीक्षाएं खत्म, रिजल्ट पर काम शुरू
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में 70 फीसदी परीक्षाएं पूरी हो गई हैं। छह अक्तूबर तक वार्षिक और सेमेस्टर दोनों प्रणाली की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। इसके बाद विवि बीएड की परीक्षाएं शुरू करा देगा।
विज्ञापन

अधिकतर विषयों में बहुविकल्पीय सवाल होने की वजह से इनकी ओएमआर का मूल्यांकन होना है। कंप्यूटराइज्ड मूल्यांकन होने की वजह से विवि तेजी से रिजल्ट जारी करेगा। इस पर काम शुरू हो गया है। वहीं वार्षिक प्रणाली में जिन छात्र-छात्राओं ने 75 से अधिक सवाल हल किए हैं, उनके मूल्यांकन के लिए फॉर्मूूला बना दिया गया है। जिन्होंने छात्र-छात्राओं ने 75 सवाल हल किए हैं, उनके इन सवालों को 100 अंक का माना जाएगा। प्रति सवाल 1.33 का मानकर नंबर दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर किसी ने 100 सवाल हल किए हैं तो एक नंबर प्रति सवाल मानकर नंबर दिए जाएंगे। इसी तरह 80 या 90 सवाल हल करने वालों को उसी हिसाब से नंबर दिए जाएंगे। ऐसे में किसी छात्र-छात्रा को कोई नुकसान नहीं होगा। सभी को समान अंक मिलेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट निकाले जाने का काम शुरू हो जाएगा। उत्तर कुंजी जारी की जा रही हैं, ताकि अगर किसी को आपत्ति हो तो वह आवेदन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें