फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंसर से बचाव के लिए 70 छात्राओं का टीकाकरण

विज्ञापन
एसएसवी इण्टर कालेज मुरलीपुर पर केंप लगाया जाता हुआ। स्त्रोत:- संवद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मेरठ-गढ़ मार्ग पर एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर में छात्राओं के भावी जीवन को कैंसर मुक्त करने के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। वीरीना फाउंडेशन द्वारा मिशन शक्ति नारी सशक्तीकरण के क्रम में विद्यालय की कक्षा नौवीं से 14 वर्ष आयु के बीच 70 छात्राओं को उनके भावी जीवन में वजाइना, ब्रेस्ट व अन्य कई प्रकार के होने वाले कैंसर मुक्ति के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। बताया गया कि एक टीके की कीमत 4 हजार रुपये होती है लेकिन वीरीना फांउडेशन के संस्थापक एवं निदेशक धीरेंद्र सिंह कार्किनोस हेल्थकेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कैप्ड इंडिया की तकनीकी एवं चिकित्सालय विशेषज्ञता के सहयोग से 70 छात्राओं को मुफ्त टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सक डाॅ. जगनजीत कौर व उनके 20 सहयोगी चिकित्सकों की टीम ने टीके लगाए। कैप्ड इंडिया से रवि सिसोदिया, हसीबा साथ रहे। प्रधानाचार्य डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर ने बताया कि विद्यालय की सभी छात्राओं के अभिभावकों से पूर्ण लिखित अनुमति के उपरांत ही छात्राओं का टीकाकरण कैंप में लगवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें