फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस लेने आए व्यापारियों से 65 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस लेने आए व्यापारियों से 65 हजार ठगे
विज्ञापन

खरखौदा। बुलंदशहर से गांव घोसीपुर स्थित पशु डेयरी में भैंस खरीदने आए व्यापारियों ने डेयरी स्वामी पर 65 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खालौर निवासी रोहित पुत्र वीरपाल, रविंद्र, नरेंद्र व योगेंद्र बृहस्पतिवार को गांव घोसीपुर में पशु डेयरी से भैंस खरीदने आए थे। उन्होंने बताया कि वो लोग इस क्षेत्र से अधिकतर दुधारू पशु खरीदकर ले जाते हैं। पशु खरीद के समय वे डेयरी संचालकों को कुछ रकम मौके पर दे देते हैं, जबकि बची हुई धनराशि गांव जाकर डेयरी स्वामी के खाते में भेज देते हैं। बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों ने पांच भैंस तय करने के बाद डेयरी स्वामी को 65 हजार की रकम एडवांस दे दी। व्यापारियों का आरोप है कि डेयरी स्वामी रकम लेकर भैंसों को ले जाने के लिए वाहन लाने की बात कहकर चला गया। वे उसे ढूंढने के लिए निकल गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। व्यापारियों ने बताया कि जब वे वापस डेयरी पर पहुंचे तो वहां तीन चार लोग मौजूद थे। व्यापारियाें ने भैंस ले जाने के लिए कहा तो उक्त लोगों ने खुद को डेयरी स्वामी बताया और रुपये जाने वाले व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें