फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 64 रिद्धि-सिद्धि विधान संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में 64 रिद्धि-सिद्धि विधान भक्ति और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। सुबह भगवान आदिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा की गई। विधानाचार्य पंडित सजल शास्त्री ने मंडल पर अर्घ्य अर्पित कराए। सुशील जैन और किशन जैन परिवार को महाराज की आहार चर्या का सौभाग्य मिला। दिन में शंका समाधान और शाम को आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साधु सेवा समिति कमला नगर ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे महाराज कमला नगर के लिए विहार करेंगे। जहां पंचदिवसीय नवीन वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव और स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित होगा। इस दौरान किशन जैन, सलेक जैन, सुदीप जैन और गौरव जैन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें