किठौर। किठौर थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे शादी समारोह में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। गांव भड़ौली में अमित पुत्र कालूराम के यहां शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। हलवाई मेहमानों के लिए खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।