सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। विभिन्न विभागों से जुड़ी 64 शिकायतों को सुनते हुए 3 समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए।