फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में आईं 11 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व सैनिकों, शहीदों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव ने की। इसमें 11 शिकायतें मिलीं। पूर्व सैनिक गजेंद्र शर्मा ने भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट एवं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में शिकायत की। पूर्व सैनिक की पत्नी अबरीशा खातून ने शहीद के सम्मान में रोड, चौक, स्कूल, स्मारक आदि बनाने संबंधी, पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार ने सरकारी रोड पर घर के सामने रैंप बनाने संबंधी, पूर्व सैनिक सुखबीर सिंह ने कृषि भूमि की पैमाईश संबंधी मामलों में शिकायतें आईं। इनका भी समय से निस्तारण का आश्वासन दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें