फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया गया 62वा स्थापना दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में 62वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में शैक्षिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीएमसी सदस्य डॉ. इंद्रजीत रहीं। विशिष्ट अतिथि कृपा शर्मा और केंद्रीय विद्यालय चेन्नई की सेवानिवृत्त प्राचार्य शैला मेहंदीरत्ता रहीं। अतिथियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना, इसके उद्देश्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यालयों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य एसके सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की 62 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उप प्राचार्य नीरू पोखरियाल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के स्वर्णिम भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्य अध्यापिका पूनम सिंह वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनमें नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें