माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ पर आयोजित सट्टा मेले के अंतिम दिन किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में किसानों की ओर से कुल 1059 समस्याएं दर्ज हुई जिनमें से समिति अधिकारियों ने 630 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समिति सचिव मुकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शेष समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने का भरोसा किसानों को दिया गया। समिति की ओर से बताया कि लंबित मामलों पर त्वरित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी ताकि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संवाद