मेरठ। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्यारे लाल जिला अस्पताल में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ सीएमओ अशोक कटारिया और प्रमुख चिकित्सा अअधिक्षिका सुदेश कुमारी ने फीता काटकर किया। शिविर में चिकित्सकों ने सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की जानकारी दी। साथ ही स्क्रीनिंग से संबंधित परामर्श दिया। कैंसर दिवस पर जिले की सभी इकाइयों पर शिविर लगाए गए। जिनमें लगभग 622 लोगों की कैंसर की जांच की। लगभग 340 व्यक्तियों की ओरल व ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित स्क्रीनिंग की गई। ब्यूरो