फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने स्थानीय पुलिस की एसपी देहात से शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने स्थानीय पुलिस की एसपी देहात से शिकायत की
विज्ञापन

मवाना। खेतों से जबरन मिट्टी उठाने और बाद में किसानों की आवाज दबाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के कहने पर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मामले में किसान रविवार को एसपी देहात से मिले। यहां किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर एसपी देहात ने जांच के बाद ही गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद त्वरित विकास योजनांतर्गत सड़क निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर मवाना-फलावदा मार्ग पर झिंझाड़पुर रजवाहा पटरी पर नवनिर्माण के लिए सड़क को चुना गया था। इसकी लंबाई लगभग 9 किमी है और सरकारी कागजों में चौड़ाई 5 मीटर है। टेंडर पास होने के बाद यहां कार्य शुरू कर दिया गया था। रजवाहा पटरी की चौड़ाई सरकारी कागजों में 5 मीटर होने के बाद भी ठेकेदार जबरन सड़क को 7 मीटर बना रहा है और किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठा रहा है। किसानों के विरोध करने पर ठेकेदार ने मामले की शिकायत अवर अभियंता लालजी यादव से की। जिस पर सत्तारूढ़ दल के नेता के दबाव में किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस मामले को लेकर रविवार को किसान एसपी देहात से मिले और पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है और उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने विरोध किया तो अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस पर एसपी देहात अविनाश पांडे ने किसानों को आश्वासन दिया कि पहले जांच कराई जाएगी और बाद में गिरफ्तारी होगी। इस दौरान किसान नावी, जितेंद्र, योगेंद्र, जहीरुद्दीन, मुस्तकीम, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें