फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने बदला मौसम, पारा 12 डिग्री धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार आधी रात से शुरू हुई धूल भरी आंधी, कई जगहों पर बारिश
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिगड़ा मौसम का मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से तापमान 12 डिग्री धड़ाम हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। आंधी और बारिश से मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम ने करवट सोमवार आधी रात ही बदल ली थी। धूल भरी आंधी का दौर मंगलवार सुबह तक चलता रहा। कई स्थानों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने और नम भरी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान, मध्यप्रदेश की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के टकराव के कारण दिल्ली और वेस्ट यूपी में मौसम बदला है। बुधवार को भी धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 व न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 10.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें