फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी 23, राज्यरानी 30 अप्रैल तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के जरिये मेरठ से लखनऊ जाने की सोच रहे हैं तो यह प्लान बदल दीजिए या बस के जरिये सफर कीजिए। क्योंकि 23 अप्रैल तक नौचंदी एक्सप्रेस को पहले ही रद्द किया जा चुका है। अब तीन महीने से रद्द चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस को 30 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। जिससे लखनऊ जाने के लिए 23 अप्रैल तक कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

पहले कोहरा फिर कुंभ और अब ट्रैक पर कार्य होने के चलते ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। इससे रेलवे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। कई बार राज्यरानी को चलाने के लिए ऑनलाइन आरक्षण खोल दिए गए लेकिन इसके बाद भी फिर आरक्षण को बंद कर दिया जाता है। वहीं, दूसरी ओर रायबरेली के पास ट्रैक पर कार्य होने के चलते 17 से 23 अप्रैल तक पहले ही नौचंदी एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा हो चुकी है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए हजारों की संख्या में आरक्षण कराए जाते हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ होने के कारण यहां से राजनैतिक पार्टियों के नेता भी लखनऊ का चक्कर लगाते रहते हैं। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से अब बस या गाजियाबाद और दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।
तीन महीने में चार बार बदली तिथि
रेलवे ने तीन महीने में राज्यरानी के संचालन की चार बार तिथि निकाली, लेकिन इसके बाद भी ट्रेन का संचालन शरू नहीं हो सका। कोहरे और कुंभ के कारण राज्यरानी के कोच को झांसी बुला लिया गया था। इसके बाद से ही यह रद्द चल रही थी। पहली बार रेलवे ने 15 फरवरी को इसके संचालन की तिथि तय की। वहीं, दूसरी बार एक मार्च, 15 मार्च और 17 अप्रैल इसके संचालन की तिथि तय की गई। लेकिन संचालन टल गया है।
विज्ञापन


सात दिन बसों का मिलेगा सहारा
मेरठ से लखनऊ के लिए रोडवेज की तरफ से बसों की सुविधा दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है। रोडवेज की तरफ से 13 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


समय बस श्रेणी किराया
सुबह 8 सामान्य 513
सुबह 11 सामान्य 513
दोपहर 12.30 सामान्य 513
दोपहर 1.10 सामान्य 513
दोपहर 2.45 सामान्य 513
शाम 4.15 सामान्य 513
शाम 7.15 सामान्य 513
शाम 7.30 सामान्य 513
शाम 7.30 स्कैनिया 1126
रात 8 जनरथ एसी 688
रात 8.30 स्लीपर 725
रात 9 सामान्य 513
रात 10 सामान्य 513
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें