फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त के बस में है भगवान--श्रवण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महापुराण में नरसिंह प्रहलाद का वर्णन किया
विज्ञापन

किठौर। हापुड़ के ग्राम लोधीपुर शोभन के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रही सात दिवसीय जन कल्याणार्थ सात कुंडिय मारुति महायज्ञ एवं भागवत महापुराण कथा में तीसरे दिन पूजा अर्चना, हवन के बाद कथा वाचक पंडित श्रवण कुमार महाराज ने नरसिंह प्रहलाद की लीला का वर्णन किया गया। उन्होंने बताया प्रहलाद ने भगवान नरसिंह का दर्शन प्राप्त कर वरदान मांगते हुए कहा कि मालिक इतना दीजिए जा में कुंटुब समाय, मैं भी भूखा ना रहू, साधू भी ना भूखा जाए। उन्होंने बताया की भक्ति करने से ही भगवान की प्राप्ति होती है। इस दौरान नरसिंह की झांकी निकाली गई। मंदिर पुजारी रामदास महाराज ने बताया की सोमवार को कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर जयवीर चौधरी, सतेंद्र मोरल, डा. मनोज अघाना, रामवीर सिंह, सजीव गोस्वामी, शिव कुमार, दिनेश मोरल, मनोज, कुशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिक्रमा के लिए उमड़ा जन सैलाब
मंदिर में यज्ञ स्थल की परिक्रमा के लिए आसपास के गांवों से महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा। श्रद्वालुओं ने यज्ञ स्थल की 108 परिक्रमा लगाकर पुण्य कमाया। पंडित रामदास ने कहा कि यज्ञ की परिक्रमा लगाने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें