अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। लोकसभा चुनाव एवं होली के त्योहार के चलते सीओ दौराला जितेंद्र कुमार, एसडीएम सरधना अमित कुमार एवं एसओ रितेश कुमार के नेतृत्व में दौराला पुलिस ने अद्धसैनिक बल के साथ क्षेत्र में बुधवार को फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ और एसडीएम ने ग्रामीणों और व्यापारियों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने के साथ शांतिपूर्वक तरीके से होली का उत्सव मनाने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देकर लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस बल ने ग्रामीणों को चुनाव के दौरान बिना किसी दबाव के मतदान करने के लिए प्रेरित किया। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों की तत्काल सूचना देने की अपील की। इस दौरान पुलिस बल ने गांव कैली, रूहासा, दौराला, बफावत, भराला, लोईया, समौली, खेड़ी, सकौती, मिल बाजार, जीतपुर आदि में फ्लैग मार्च निकाला।