फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहफसली व ट्रेंच विधि को लेकर किसानों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहफसली, ट्रेंच विधि बताई
विज्ञापन

मवाना। गन्ना विकास परिषद मवाना के तत्वाधान में शनिवार को कुन्हैड़ा व चामरोद गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को गन्ने के साथ सहफसली खेती करने व ट्रेंच विधि से गन्ने की खेती करने की जानकारी दी गई। बैठक में गन्ना विकास निरीक्षक हरदम सिंह ने किसानों को गन्ने की खेती की आधुनिक विधियों, सहफसली व ट्रेंच विधि के बारे में बताया। बनारसी दास ने गन्ने की नवीनतम प्रजातियों तथा गन्ना बीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सौरभ सिंह ने गन्ने की फसल में लगने वाले कीट, बीमारी और उनके उपचार के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। सुशील कुमार ने टपक सिंचाई व खाद उपयोगिता व प्रयोग के बारे में बताया। गांव कुन्हैड़ा में संतराम व चामरोद में रामशरण व मामराज में सुन्हैरी सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें