फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासम्मेलन में श्रमिकों की वेतन वृद्धि की उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला के विजय फार्म हाउस में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मेरठ मंडल द्वारा किया सम्मेलन
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मेरठ मंडल द्वारा बुधवार को दौराला कस्बा स्थित विजय फार्म हाउस में श्रमिक महासम्मेलन आयोजित हुआ। इसका शुभांरभ पुलवामा के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि के साथ किया गया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी व उत्तर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने महासम्मेलन में शामिल सैकड़ों श्रमिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को एकजुट होने और अपने हितों की सुरक्षा के लिए खुद ही लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार रहने होगा। कहा कि सभी मिलें श्रमिकों के हितों का ध्यान नहीं रखती हैं, जिसके चलते लगातार श्रमिकों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं करने और शुगर मिलों द्वारा श्रमिकों का तुंरत वेतन बढ़ाने के लिए निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने श्रमिक वेतन वृद्धि आदि मांगों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ने का एलान किया। इसके साथ ही सम्मेलन में वक्ताओं ने शुगर मिलों द्वारा श्रमिकों की छुट्टियां बढ़ाने, पेंशन बहाली व औद्योगिक पेंशन 1995 में महंगाई की गणना पर पेंशन वृद्धि आदि की मांगों को सरकार के समक्ष उठाने की बात कही। महासम्मेलन में इंटक के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को सफल बनाने में प्रताप सिंह, जसवीर चौहान, उपेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, ओमपाल चौहान, ओंकार सिंह व मंगलदेव, कुलदीप चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
विजय फार्म हाउस में पहुंचते ही दौराला शुगर मिल यूनियन के नेताओं ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत डॉ. जी संजीवा रेड्डी को फूलमालाओं से लाद दिया और उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सुरक्षा को देखते हुए दौराला पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें