फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

मवाना। देहात क्षेत्र में लावड़ के पास बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हस्तिनापुर में बाइक की टक्कर से टेंपो सवार महिला और उसका बेटा घायल हो गया। वहीं दौराला के जैनपुर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो हादसों में बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जबकि तीसरे हादसे में आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
लावड़ निवासी रियाजुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन मवाना स्थित एक मार्केट में शटर लगाने का कार्य कर रहा था। मंगलवार को वह अपने बेटे आफताब और कस्बे के ही युवक सलमान पुत्र शमी के साथ बाइक पर सवार होकर लावड़ जा रहा था। फलावदा रोड पर आरा मशीन के पास खेड़ी निवासी अनिल पुत्र राकेश की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। अनिल के साथ गांव निवासी अशोक पुत्र सन्नू भी सवार था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रियाजुद्दीन और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। सूचना पर सीओ मवाना पंकज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। जहां उपचार के बाद घायल आफताब, सलमान व अशोक को मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर रियाजुद्दीन और अनिल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

28 फरवरी को है बेटी की शादी
खेड़ी मनिहार निवासी घायल अशोक की बेटी की 28 फरवरी को शादी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अशोक के परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बाइकों की जोरदार भिड़ंत
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी रजनीश और राहुल मंगलवार को बाइक पर सवार होकर दौराला से लावड़ जा रहे थे। जब वह जैनपुर गांव के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें चारों युवक घायल हो गए। दुर्घटना होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी बेहोश था। बेहोश हुए युवक की जेब से मिले कागज के आधार पर उसकी शिनाख्त महावीर नगर अंबाला निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई, जबकि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दो घायल
हस्तिनापुर। लतीफपुर गांव में मेरठ के शेरगढ़ी निवासी सोनी अपने बेटे और परिजन विपिन के साथ शादी समारोह में आई थी। दोपहर को वह टेंपो में सवार हो शेरगढ़ी जा रही थी। ऊधम सिंह चौक पर एक बाइक सवार ने टेेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे सोनी और विपिन घायल हो गए। दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें