फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में 8 साल में सबसे गर्म रहा मंगलवार का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। मौसम की चाल मंगलवार को फिर बिगड़ गई। दिन का तापमान 23 डिग्री को पार कर गया। यह दिन आठ साल में इस सीजन में सबसे गर्म रहा। हालांकि सूरज ढलने के बाद बदली छाने से फिर से मौसम सर्द हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 24 से 48 घंटे में फिर से बारिश और ओले पड़ने के आसार बन रहे है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से वेस्ट यूपी में फिर मौसम बदल सकता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। मौसम के इसी बदलाव से मंगलवार का दिन सीजन में पहली बार सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन में चढ़ता पारा और रात में कम होते तापमान के बीच मौसम बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में .4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 14 या 15 फरवरी को वेस्ट यूपी में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इस बीच हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे से अधिक रहेगी। इसके बाद पूर्वी पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में शिफ्ट हो जाएगा। जिससे 17 फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने के आसार हैं और ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें