स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
मोदीपुरम। नीलकंठ विद्यापीठ के बीएड विभाग में तीन दिवसीय स्काउड गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। बीएड के छात्रों के लिए आयोजित शिविर का उद्घाटन नीलकंठ विद्यापीठ के निदेशक अमित सिंघल ने किया। स्काउट भवन के डीओसी विजेंद्र उपाध्याय और बीएड विभागाध्यक्ष उषा शर्मा उपस्थित रहे। डॉ. अनुज सिंघल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा सामने आती है। शिक्षिका नेहा शर्मा, शिक्षक योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।