मीडिया चैलेंजर कप में 10 टीमें लेंगी हिस्सा
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में छठे मीडिया चैलेंजर कप का 16 फरवरी से शुभारंभ होगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में आयोजक सचिव अतहर अली व प्रधानाचार्य पारुल चौधरी ने दी। अतहर अली ने बताया कि आईपीएल तर्ज पर होने वाले मैचों में दो पूल बनाए गए हैं। पूल ए में अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक जनवाणी, चैनल एकादश, सांध्या एकादश हैं, जबकि पूल बी में सिटी हलचल, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय एकादश, प्रभात एकादश, न्यूज फर्स्ट शामिल हैं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल 27 फरवरी व फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को होगा। सभी टीमों के बीच चार-चार लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन निर्मल सिंह, करन एकेडमी चेयरमैन भानु प्रताप, सुशील त्यागी, अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम - 17 फरवरी को अमर उजाला बनाम सांध्या एकादश, 19 फरवरी - अमर उजाला बनाम दैनिक जनवाणी, 21 फरवरी - अमर उजाला बनाम चैनल एकादश, 25 फरवरी - अमर उजाला बनाम दैनिक जागरण।