फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नये मतदाता तय करेंगे चुनाव का रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख नये मतदाता तय करेंगे चुनाव का रुख
विज्ञापन


मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटे जिला निर्वाचन कार्यालय ने बृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। इस बार मतदाता सूची में करीब एक लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि लगभग 38 हजार पुराने मतदाताओं का नाम सूची से कटा है। इस तरह वोटरों की संख्या 25,18,404 हो गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने बताया कि मतदाता सूची को द्वद्गद्गह्म्ह्वह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर अपलोड़ कर दिया गया है, जहां इसका अवलोकन किया जा सकता है।
वर्तमान में मतदाताओं की स्थिति
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 1,10,078 युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब एक लाख मतदाता बने। जबकि 38,460 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। ऐसे में कुल 71618 मतदाता सूची में बढ़े हैं। कुल 25,18,404 में से 13,81,773 पुरुष, 11,36,425 महिलाएं और 206 तृतीय लिंग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार आंकड़ा
मेरठ लोकसभा क्षेत्र में आने वाली किठौर विधानसभा में 3,50,652, मेरठ कैंट में 4,12,764, मेरठ शहर में 3,04,002 और मेरठ दक्षिण विधानसभा में 4,49,574 मतदाता हैं। बागपत लोकसभा में आने वाली मेरठ जनपद की सिवालखास विधानसभा में 3,25,92, बिजनौर लोकसभा में आने वाली हस्तिनापुर विधानसभा में 3,33,458 और मुजफ्फरनगर लोकसभा में आने वाली सरधना विधानसभा में 3,42,002 मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें