फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल मंत्री ने लगाया जिलाध्यक्ष पर उठक बैठक लगवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात के लिये भी......
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लगवाई उठा बैठक
- कार्यक्रम में देरी होने के चलते नाराज जिलाध्यक्ष हुए थे नाराज
- खरखौदा मंडल मंत्री ने लगाया आरोप, जिलाध्यक्ष ने नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। किठौर विधानसभा में कमल संदेश पदयात्रा शुभारंभ के दौरान मंडल मंत्री ने जिलाध्यक्ष पर कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर उठक बैठक लगाने का आरोप लगाया है। शनिवार को गांव सिसौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के देरी से आने के कारण जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से उठबैठक लगावाई। जिससे नाराज कार्यकर्ता कार्यक्रम से चले गये। खरखौदा मंडल मंत्री ने जहां इस मामले की शिकायत प्रांतीय नेतृत्व से करने की बात कही है, तो जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है।
कमल संदेश पद यात्रा में किठौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सिसौली से पद यात्रा का शुभारंभ करना था। इसके लिए माछरा, रजपुरा, और खरखौदा ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए कहा गया था। खरखौदा मंडल मंत्री अशोक धनोटा ने बताया कि वह भी अपने साथियों के साथ करीब 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। मंडल मंत्री का आरोप है देरी को लेकर जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आसपास के गांव से काफी लोग आ गए हैं। आपके यहां की संख्या बहुत कम है। इस पर अशोक धनोटा ने कहा कि कार्यकर्ता अभी रास्ते में हैं और बस पहुंचने वाले हैं। इसी से नाराज रविंद्र भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से देरी से आने के कारण उठा बैठक लगवानी शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के इस व्यवहार पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और कार्यक्रम से उठ कर चल दिए। मंडल मंत्री ने बताया अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी यही व्यवहार किया गया। मंडल मंत्री ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की शिकायत संगठन मंत्री और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। उनका कहना है इस दौरान किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में सत्यवीर त्यागी ने जहां कुछ बोलने से बचते हुए बात बदलते हुए कहा कि सब ठीक है, कार्यकर्ताओं में कोई मतभेद नहीं है। वहीं जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और रूपरेखा के बारे में बताया जा रहा था। अशोक व कुछ अन्य कार्यकर्ता खड़े होकर इधर.उधर चहल कदमी कर रहे थे। उन्हें बैठने के लिए कहा गया, उठक बैठक नहीं लगवाई। अनुशासन का ध्यान रखने के लिये कहा गया था। उठा बैठक लगवाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें