फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से 400 में बेचे चोरी के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
200 से 400 में बेचे चोरी के मोबाइल
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार स्थित एक मोबाइल की दुकान में एक माह पहले हुई चोरी की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दोनों चोरों को गिरफ्तार करते हुए 55 मोबाइल बरामद कर लिए। इस गिरोह ने चोरी के मोबाइल हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में बेच दिए।
पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जागृति विहार में पायस मित्तल की एक मोबाइल शॉप है। 26 जुलाई की रात को चोरों ने ताले तोड़कर 140 मोबाइल चोरी कर लिए थे। मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। चोरी करते समय दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात शाहिद पुत्र उमरद्दीन निवासी डिग्गी थाना मेडिकल और प्रदीप पुत्र जयप्रकाश निवासी मलियाना फाटक थाना टीपीनगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी हुए 55 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बीमारी बताकर बेचे मोबाइल
एसपी सिटी ने बताया कि प्रदीप ने बताया कि चोरी के बाद वह मोबाइल बैग में भरकर अपने घर लेकर गया था। उसके बाद उन्होंने प्लान बनाया कि पहले हरिद्वार और दूसरे जिलों में मोबाइल बेचेंगे तो पकड़ में नहीं आएंगे। कुछ मोबाइल उन्होंने बीमारी बताकर 200 से 400 रुपये में बेच दिए। उनकी कीमत एक हजार रुपये से 1500 रुपये थी। जबकि सहारनपुर में उन्होंने एक कंपनी का एजेंट बनकर मोबाइल बेचे थे। जिसमें कहा कि कंपनी की तरफ से छूट है। सहारनपुर में 500 रुपये के हिसाब से मोबाइल बेचे थे।
विज्ञापन


अन्य महंगे मोबाइल भी चोरी
पुलिस ने बताया कि आधा दर्जन महंगे मोबाइल भी चोरी हुए थे। जिनमें से दो मोबाइल तीन से चार हजार रुपये में बेचे थे। शाहिद चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह लिसाड़ीगेट के साथियों के साथ मिलकर मोबाइल और पर्स लूटने की भी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें