फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ा, ग्रामीणो को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रसूलपुर औरंगाबाद के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क का निर्माण बीच में छोड़ने की शिकायत की है। गांव निवासी रोहन प्रताप सिंह ने बताया कि रसूलपुर औरंगाबाद गांव को मेरठ से जोड़ने का एक मात्र सड़क है। पिछले दिनों हुई बारिश में सड़क का काफी भाग बहने से गांव का संपर्क मार्ग टूट गया। इसकी वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क को तुरंत बनाने की बात कही थी। पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण का आदेश दिया गया था। लेकिन विभाग ने निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया। सड़क न बनने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर सड़क का कार्य फिर से शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें