गन्ना लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान
मेरठ। गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को किसान गन्ना लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अजगर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महक सिंह ने कहा कि जब तक गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता तब तक किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह ने बताया कि सरकार की उदासीनता के कारण गन्ना किसान आर्थिक रूप से बदहाली की जिंदगी जी रहा है। भाकियू के अध्यक्ष चौधरी महकार सिंह ने भी संगठन की मांग का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं होगा तब तक किसान गन्ना भवन का घेराव कर उसमें प्रतिदिन दो घंटे तालाबंदी करेंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। चौधरी रामवीर सिंह, सतेंद्र डूंगर, वेदपाल, विजयपाल सिंह, सेंसरपाल, अशोक कुमार, विरेंद्र, ओमवीर सिंह, देवेंद्र कालू, भूषण त्यागी आदि रहे।