दिव्यांग बास्केटबाल में क्रीड़ा भारती की टीम जीती
मेरठ। क्रीड़ा भारती एवं उप्र दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति में प्रथम दिव्यांग बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया और मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश पंडित ने की। क्रीड़ा भारती के मंत्री कपिल त्यागी ने बताया कि चार टीमों में बीस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला क्रीड़ा भारती की टीम और उप्र. दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच खेला गया। मुकाबले में क्रीड़ा भारती की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला महिला व पुरुष टीम के बीच खेला गया। मैच में महिला टीम ने जीत दर्ज की। मुख्य रूप से मिस्सा स्पोर्ट्स के गौरव महाजन उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी श्वेता ने आभार व्यक्त किया। निर्णायक की भूमिका में अनमोल वशिष्ठ रहे। भूपेंद्र यादव, श्वेता, कपिल त्यागी मौजूद रहे। वहीं दिव्यांग पुरूष टीम में अमित शर्मा, करन, रवि, जुबेर, सुनील कनौजिया महिला टीम में तनु, सुलक्षणा, दुर्गेश, सबाना, बॉबी, मुल्तानी आदि रहीं।