फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में पहलवान की गोली मारकर हत्या-BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। गांव ढिकौली में सोमवार सुबह अजय पहलवान (22) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उसे करीब छह गोलियां मारीं गईं। मौके से 315 बोर के चार खोखे बरामद हुए हैं। अजय बड़ौत स्थित कुश्ती स्टेडियम में रह कर पहलवानी के दांव पेंच सीख रहा था। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में दो माह पूर्व हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उसने सिल्वर मेडल जीता था। ग्राम प्रधान के पति ने अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजय गांव ढिकौली गांव के वीरपाल का पुत्र था। उसका बड़ा भाई विजय वायु सेना में है और चेन्नई में तैनात है। उसकी मां भी बड़े बेटे के पास रहती है। ग्राम प्रधान राजेश लेडिया के पति जय कुमार ने बताया कि अजय सोमवार सुबह उनके पास जाति प्रमाण पत्र की संस्तुति कराने आया था, बाद में अपने घर चला गया। लगभग साढ़े आठ बजे छह लोग उसके घर पहुंचे और गाली गलौज कर उसे पीटने लगे। वह उनसे बचने के लिए घर से बाहर भागा, इसी बीच हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी।
अजय का पिता वीरपाल चार साल से अपने बड़े भाई इंद्रपाल पर कातिलाना हमले के मामले में जेल में बंद है। अप्रैल 2018 में इंद्रपाल का शव पेड़ पर लटका मिला था। इसमें वीरपाल और अजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन जांच में यह मामला आत्महत्या का निकला था। पुलिस इस रंजिश के साथ दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें