छात्राओं को ड्रेस वितरित की
मेरठ। लालकुर्ती स्थित भागीरथी कन्या इंटर कालेज में डीआईजी पीएसी अजय मोहन शर्मा के द्वारा छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई। इस दौरान कालेज की छात्राओं को पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई गई। अजय मोहन शर्मा ने छात्राओं को बताया कि पॉलिथीन से पर्यावरण दूषित हो रहा है। प्रधानाचार्या लता सागर ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई है। कार्यक्रम का संचालन स्वाति सिंह ने किया। महेंद्र रस्तोगी, डॉ. प्रमोद शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश रस्तोगी, मनीष कुमार, विजेंद्र, अरूण आदि उपस्थित रहे।