मुक्ताकाश एकेडमी के छात्रों ने किया पौधरोपण
मेरठ। मुक्ताकाश एकेडमी के छात्रों ने नानक इंटर कालेज के मैदान पर पौधरोपण किया। इस दौरान राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनका लक्ष्य पौधों को लगाना है। इसी क्रम में एकेडमी के छात्रों ने एक-एक पौधे को गोद लिया। प्रधानाचार्या डॉ. आभा शर्मा ने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। दीया वर्मा, देव कटारिया, यश, भूमि एंजल, उल्फत, शिवा, शुभम, शोरभ, आदित्य, आदि मौजूद रहे। विचित्रा कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।