फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर चमकाना होगा सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी हुआ कम, घर चमकाना होगा सस्ता
विज्ञापन

पेंट पर टैक्स 28 से घटाकर किया गया 18 प्रतिशत
मेरठ। जीएसटी काउंसिल की बैठक में पेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी गई है। इससे अब घर चमकाना पहले के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश पेंट व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी कम करने को इस तरह से समझा जा सकता है कि जो पेेंट अब 300 रुपये का मिलता है, जीएसटी कम होने केबाद यह करीब 280 रुपये तक का मिलने लगेगा। इसी तरह बाकी पेंट की कीमत में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इसमें अभी नोटिफिकेशन आना बाकी है, जिसमें कुछ दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी पेंट व्यापार मंडल के स्टेट जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार माहेश्वरी ने बताया कि इसकी काफी समय से मांग की जा रही थी। पिछले दिनों आगरा में भी पेंट एसोसिएशन की इस संबंध में बैठक हुई थी। इसमें भी यह मुद्दा उठा था। बांबे पेंट्स हाउस के संचालक संजीव गुप्ता का कहना है कि वाटरप्रूफ केमिकल और सेंटर पेपर (रेगमाल) पर पहले से 18 ही प्रतिशत टैक्स था। अब पेंट पर भी 10 प्रतिशत घटेगा। वार्निश, वॉल पुट्टी पर भी टैक्स कम हुआ है।

जीएसटी केबाद इन वस्तुओं पर बढ़ा था टैक्स
सामान पहले टैक्स जीएसटी
पेंट ब्रश शून्य 18 प्रतिशत
चाक पाउडर शून्य 05 प्रतिशत
वाटरप्रूफ केमिकल 5 प्रतिशत 18 प्रतिशत
सेंड पेपर (रेगमाल) 5 प्रतिशत 18 प्रतिशत

ऐसे बढ़ी थी कीमत
लोकल पेंट कंपनियों द्वारा कच्चे माल पर जीएसटी इनपुट में छूट केबावजूद दामों से 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। कच्चे माल पर पांच और 18 प्रतिशत, जबकि तैयार पेंट पर 28 फीसदी जीएसटी था। पहले लघु उद्योग को एक्साइज छूट के बाद सिर्फ 14 फीसदी वैट देना होता था, अब 28 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा था। वहीं ब्रांडेड पेंट की दरों में वैट केसाथ पूर्व में एक्साइज शामिल थी, इसलिए जीएसटी के बाद भी ज्यादा फर्क नहीं आया था।
विज्ञापन


सैकड़ों व्यापारियों को मिलेगी राहत
जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़े कारोबारियों के लिए जीएसटी रिटर्न को भी आसान किया गया है। पांच करोड़ रुपये तक क ा कारोबार करने वाले कारोबारी अब मासिक रिटर्न के बजाय तिमाही रिटर्न भर सकेंगे। इससे मेरठ के सैकड़ों व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें