मेरठ। एनएएस कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। सम्मेलन की विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के शिक्षक भी उत्तर प्रदेश से प्रेरणा पाते हैं।
शनिवार को सम्मेलन की शुरुआत हुई थी। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा थे। अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक किया जाने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा और कंप्यूटर व व्यावसायिक शिक्षक पदों का सृजन तथा नियुक्ति व समायोजन संबंधी मांगे सम्मेलन में प्रमुख रहीं। इस अवसर पर एमएलसी हेम सिंह पुंडीर, एमएलसी जगवीर किशोर जैन, एमएलसी सुरेश चंद त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, सुभाष चंद, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन इंद्रासन सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी की ओर से प्रदेशीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।