फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर सड़कों पर भटकते रहे आगरा-मथुरा के अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को सड़क ही बनी अभ्यर्थियों का सहारा
विज्ञापन

मेरठ। यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आगरा और मथुरा के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र मेरठ में बनाया गया है। सैकड़ों किमी का सफर तय करके ये अभ्यर्थी यहां पहुंचे और सड़कों पर भटकते रहे। ठहरने को कोई सस्ता ठिकाना नहीं मिला तो पूरी रात सड़कों पर बैठकर काटी। अमर उजाला टीम ने सोमवार रात ढाई से साढे़ तीन बजे तक शहर का दौरा कर इनका हाल जाना।

दिन निकलने का करते रहे इंतजार
फुटबॉल चौराहे पर आगरा के चंद्रवन निवासी रविंद्र और गांव अई निवासी दीप कुमार सहित कई अभ्यर्थी खडे़ थे। कुछ का सेंटर कैंट में था तो किसी का दिल्ली रोड और पांचली खुर्द में। सैकड़ों किमी दूर सेंटर लगने से नाराज थे। बताया कि आसपास कोई धर्मशाला नहीं मिली। होटल वालों ने कुछ घंटे ठहरने के 1000 रुपये मांगे इसलिए सड़कों पर ही दिन निकलने के इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैदल ही सेंटर को निकल गया
आगरा के फतेहाबाद खुर्द निवासी हरीशंकर कंधे पर बैग लटकाए बागपत रोड की तरफ जा रहा था। बताया कि उसका सेंटर पांचली गांव के कॉलेज में है। रात को जाने का कोई साधन नहीं मिला। ठहरने की भी कोई जगह नहीं मिली इसलिए रात को ही 6 किमी दूर पैदल ही कॉलेज के लिए निकल गया। सोचा रात भी कट जाएगी और शायद वहीं पर लेटने बैठने की जगह मिल जाए।

सड़क पर बैठकर ही सो गया
आगरा निवासी यशपाल दिल्ली रोड पर फुटबाल चौराहे के पास सड़क किनारे बैठा था। आंखों में नींद भरी थी। कैमरे की फ्लैश लगते ही आंख खुली। बताया कि रात को यहां पहुंचा। आसपास कोई रुकने की जगह भी नहीं थी। रिक्शा वालों से पूछा तो बताया कि होटल एक हजार से कम में नहीं मिलेगा। जेब में इतने रुपये नहीं थे। इसलिए सड़क किनारे बैठकर ही रात काटनी पड़ रही है।

पेपर देकर लौटे अभ्यर्थी भी परेशान
फुटबाल चौक पर बागपत जिले के कई ऐसे युवक थे जो मुरादाबाद में पेपर देकर लौटे थे। पिलाना भट्टा निवासी संदीप त्यागी, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि एग्जाम खत्म होने के घंटो बाद मेरठ के लिए बस मिली। रात एक बजे यहां पहुंचे अब बागपत जाने को कोई साधन नहीं था। अपनी बेटी को मुरादाबाद एग्जाम दिलाकर लौट रहे जानी के श्रीपाल और उनकी बेटी भी सड़क पर परेशान खड़े थे।
विज्ञापन


पुलिस बनी मददगार
बागपत रोड पर स्टेट बैंक के सामने एक चबूतरे पर मथुरा के बलदेव मोहल्ला निवासी लाखन सिह, यशपाल समेत कुछ अभ्यर्थी बैठे थे। उनको देख टीपी नगर थाने की पुलिस ने जीप रोक ली। पूछताछ करने पर अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र दिखाए। कहा कि सर शहर के बारे में कुछ जानते नहीं। सुबह आठ बजे एग्जाम के लिए सेंटर पर एंट्री होनी है। इनमें दो के सेंटर कैंट और एक का सुभाष बाजार कॉलेज में लगा था। इसके बाद पुलिस ने उनकी मदद की और सेंटर के नजदीक सुरक्षित जगह तक गाड़ी से छुड़वाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें