जिला अस्पताल में 40 यूनिट हुआ रक्तदान
मेरठ। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएल शर्मा जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ अस्पताल के एसआइसी डॉ. पीके बंसल व ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र ने किया। शिविर में महादानियों ने रक्तदान किया। पति-पत्नी एक साथ रक्तदान करने आए। युवाओं के साथ महिलाओं व युवतियों ने भी रक्तदान किया। 18 साल से लेकर 60 साल के रक्तदाता शिविर में शामिल हुए।
जिला अस्पताल रक्तकोष टीम का रहा सहयोग
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम का सहयोग रहा। अस्पताल के एसआइसी डॉ. पीके बंसल, ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र, डॉ. सौरभ, आंचल सिंधू, प्रीति यादव, सिल्विया किल्टन, संजीव कुमार, अखिलेश कुमार, राकेश, धर्मेंद्र ने सहयोग दिया। चिकित्सक डॉ. सौरभ, डॉ. कल्याणी, यूडीसी ललित कुमार, डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. रजत व बाबूराम ने रक्तदान भी किया।
जिला अस्पताल में इन्होंने किया रक्तदान
विकास गुप्ता, सुमित, महेंद्र कुमार त्यागी, राहुल, परवेश, डॉ. मेघराज सिंह, डॉ. पारुल सिंह, अनुज कुमार, क मल, निमेंद्र, सबीर, रुही कुमार, अमित राठौर, तरुण खुराना, डिंपल खुराना, भुल्लन सिंह, कृष्णा, अनुज, योगेंद्र, सतपाल सिंह, अरविंद कुमार, राजेश, सुरेखा शर्मा, मनीषा, ललित कुमार, अनुज मित्तल, संजना रस्तोगी, रजनीश, सुमित रॉय, डॉ. सौरभ, डॉ. कल्याणी, डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. फौजदार, रजत गर्ग, अंजू, बाबू लाल शर्मा सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सिविल डिफेंस से ऋषि कुमार, निमेंद्र, कमल ने एवं ग्रीन केयर सोसायटी से सुरेखा शर्मा ने भी रक्तदान किया।
65वीं बार किया रक्तदान
शिविर में रोडवेज में कार्यरत महेंद्र सिंह त्यागी 65वीं बार रक्तदान करने आए। हर तीन महीने पर महेंद्र सिंह त्यागी रक्तदान करते हैं। उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। महेंद्र सिंह कहते हैं रक्तदान करने से सेहत दुरुस्त होने के साथ ही मन प्रसन्न होता है।
पति-पत्नी ने किया रक्तदान
शिविर में डॉ. मेघराज सिंह व डॉ. पारुल सिंह एक साथ रक्तदान करने आए। डॉ. मेघराज ने दसवीं बार और डॉ. पारुल ने दूसरी बार रक्तदान किया। तरुण खुराना व डिंपल खुराना भी जोड़े से रक्तदान करने आए। तरुण दसवीं बार रक्तदान करने आए, डिंपल पहली बार रक्तदान करने आईं। संजना वत्स रस्तोगी ने पति परिमल के साथ रक्तदान किया। संजना आठवीं बार रक्तदान करने आईं।
खास बातें:
- विश्व रक्तदाता दिवस पर प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में अमर उजाला का रक्तदान शिविर
- पति -पत्नी ने किया रक्तदान, पहली बार रक्तदान कर मिली खुशी